Dehradun: बालावाला में आयोजित हिंदू सम्मेलन में शामिल हुए सीएम धामी 

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून के बालावाला में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि यह मात्र सम्मेलन नहीं, बल्कि हिंदू समाज की चेतना, एकता और आत्मगौरव का महापर्व है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज आज जागृत, समर्पित और अपने धर्म-संस्कृति के प्राचीन वैभव को पुनर्स्थापित करने के लिए संगठित है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में ऐसे आयोजन हो रहे हैं।

Dehradun: CM धामी ने स्कूली बच्चों के साथ सुना पीएम मन की बात का 131वां एपिसोड

मुख्यमंत्री ने कहा कि विविधताओं से भरे भारत में संघ ने भेदभाव से ऊपर उठकर एकात्मता की भावना को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार देवभूमि के मूल स्वरूप को बनाए रखने के लिए धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगारोधी कानून, ऑपरेशन कालनेमी, समान नागरिक संहिता लागू करने जैसे कई कदम उठा रही है। इस अवसर पर विधायक बृज भूषण गैरोला, पार्षद प्रशांत खरोला सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।