Dehradun: पर्यावरण प्रेमियों के विरोध के बाद लिए फैसला…नहीं कटेंगे खलंगा के पेड़

मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद अब पेयजल निगम ने देहरादून में कनार काटन गांव के जगह को चिह्नित किया है। बताया गया है कि क्षेत्र में वन भूमि का हस्तांतरण जल्द किया जाएगा।


रिपोर्ट -सोनू उनियाल

देहरादून। पर्यावरण प्रेमियों के भारी गविरोध के चलते पेयजल परियोजना के लिए खलंगा रिजर्व फॉरेस्ट के पेड़ नहीं काटने का निर्णय लिया गया है। पेयजल निगम ने इस स्थान को छोड़ दिया है। अब इसकी जगह मालदेवता के निकट द्वारा गांव के पास कनार काटा गांव में भूमि चिह्नित की गई है।

करीब 2000 पेड़ काटे जाने थे

पिछले दिनों सौंग बांध की पेयजल परियोजना के लिए खलंगा रिजर्व फॉरेस्ट में पेड़ों पर निशान लगाने के बाद पर्यावरण प्रेमी विरोध में उतर आए थे। यहां करीब 2000 पेड़ काटे जाने थे। भारी विरोध के बीच पेयजल निगम ने इस जमीन पर अपना दावा छोड़ दिया है।

ये भी पढ़ें 👉:Sri Dev Suman University: उत्तराखंड की पहली बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित, जानें कब से होंगे प्रवेश

मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद अब पेयजल निगम ने देहरादून में कनार काटन गांव के जगह को चिह्नित किया है। बताया गया है कि क्षेत्र में वन भूमि का हस्तांतरण जल्द किया जाएगा। करीब 3000 करोड़ की सौंग बांध परियोजना में 524 करोड़ की पेयजल परियोजना बनेगी। इसके लिए सौंग बांध के नजदीक ऊंचाई वाले स्थान पर रिजर्व वेयर बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें 👉:दिल्ली दौरा: CM धामी ने की PM मोदी से मुलाकात, AIIMS पहुंचकर अल्मोड़ा वनाग्नि के घायलों का भी जाना हाल

पेयजल निगम को सात हेक्टेयर जमीन की जरूरत है। जिसमें 4.2 हेक्टेयर भूमि पर 150 एमएलडी का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनेगा। कनार गांव से राजधानी के 60 वाडों में पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।

ये भी पढ़ें 👉:Dehradun: जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर 75 हजार रिश्वत लेते हुआ गिरफ्तार

 

“जल्द ही वन विभाग के साथ इस स्थान का सर्वे किया जाएगा। सर्वे के आधार पर डी पी आर तैयार की जाएगी जिससे पेयजल परियोजना तैयार की जा सके”.

—–दीपक नौटियाल, अधिशाषी अभियंता, पेयजल निगम देहरादून


जल्द संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। उसके बाद पूरी स्थिति साफ हो पाएगी” 

—– धन्नजय मोहन, प्रमुख,वन संरक्षक