Dehradun: प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में हुई मारपीट मामले में दून पुलिस का एक्शन, एक हिस्ट्रीशीटर समेत चार गिरफ्तार

Dehradun: देहरादून के रायपुर क्षेत्र प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में हुई तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में दून पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, 21 फरवरी को रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ कुछ व्यक्तियों के साथ एक प्रकरण के संबंध में निदेशक प्रारंभिक शिक्षा के कार्यालय (ननूरखेड़ा) पहुंचे थे।

Delhi: चमोली की फ्लाइंग गर्ल भागीरथी बिष्ट ने दिल्ली मैराथन में जीता रजत पदक, उत्तराखंड का बढ़ाया मान

वार्ता के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कार्यालय में अराजकता फैला दी आरोपियों ने कार्यालय की कुर्सियां और अन्य सामान फेंक कर तोड़फोड़ की। इस घटना में कार्यालय में मौजूद कुछ लोगों को चोटें आईं थी

 

निदेशक अजय कुमार नौडियाल की तहरीर पर पुलिस ने BNS की विभिन्न धाराओं (सरकारी कार्य में बाधा, बलवा, संपत्ति को नुकसान और धमकी) के तहत मुकदमा दर्ज कराया था । विधायक सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल की तहरीर पर भी एक अन्य मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

 

थाना रायपुर प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया है कि घटना में पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों, प्राप्त साक्ष्यों और वीडियो फुटेजों के आधार पर घटना में शामिल आरोपियों की पहचान करते हुए हिस्ट्रीशीटर अरविंद पुंडीर उर्फ कल्ली समेत लक्ष्मण नवानी, राकेश थपलियाल और अक्षय राणा को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस द्वारा चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।