Dehradun : उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यालय में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री और प्रदेश पदाधिकारियों ने जमकर रंग-गुलाल उड़ाया और कार्यकर्ताओं के साथ होली की खुशियां साझा कीं।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड तेजी से सशक्त और आत्मनिर्भर राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के इस तीसरे दशक में उत्तराखंड की पहचान देश के अग्रणी राज्यों में हो रही है और सरकार का संकल्प है कि विकास का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का जीवन बेहतर नहीं होगा, तब तक सरकार चैन से नहीं बैठेगी और इसी संकल्प के साथ आगे बढ़ा जाएगा।
