Dehradun: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंच गई है। देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने स्वागत किया। उनका देहरादून का तीन दिवसीय कार्यक्रम है। वह 19 जून से 21 जून तक देहरादून में रहेंगी। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति का मुख्य कार्यक्रम देहरादून के राष्ट्रपति भवन आशियाना में है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसका उद्घाटन करेंगी। जिसके बाद राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति आशियाना आम जनता के लिए खुल जाएगा। इसके अलावा वह योग दिवस के कार्यक्रम में भी शामिल हो सकती हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
19 से 21 जून तक देहरादून में रहेंगी
19 जून को राष्ट्रपति एक एम्फीथियेटर का उद्घाटन करेंगी
20 जून को राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति आशियाना को आम जनता के लिए खोले जाने से संबंधित समारोह में भाग लेंगी।
खास बात यह है कि 20 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन भी है।
जन्मदिन के मौके पर वह राष्ट्रपति आशियाना को आम जनता के लिए खोलेंगी।
वह राष्ट्रपति तपोवन का उद्घाटन और राष्ट्रपति उद्यान का शिलान्यास भी करेंगी।
20 जून को राष्ट्रपति राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान का भी दौरा करेंगी।
इसी दिन वह राजभवन नैनीताल के 125 वर्ष पूरे होने पर एक डाक टिकट जारी करेंगी।
21 जून को वह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देहरादून योग दिवस के कार्यक्रम में भी शामिल होंगी।
योग कार्यक्रम के बाद इसी दिन वह दिल्ली के लिए रवाना होंगी
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। 19 जून से लेकर 21 जून तक देहरादून के मुख्य मार्गों पर रूट डायवर्ट रहेगा। इसके साथ ही सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं VIP ड्यूटी में 10 पुलिस अधीक्षक 13 अपर पुलिस अधीक्षक और अलग-अलग जगह कई सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। सुरक्षा के मध्य नजर पुलिस ने धर्मशाला होटल में भी जांच कराई है।