Delhi Mayor Election: भाजपा के राजा इकबाल सिंह दिल्ली के मेयर चुने गए: कांग्रेस को सिर्फ 8 वोट, AAP ने किया बहिष्कार

Delhi Mayor Election: दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर चुनाव में शुक्रवार को हुए मतदान में भाजपा उम्मीदवार राजा इकबाल सिंह ने जीत हासिल की। उन्हें 133 वोट मिले। राजा इकबाल MCD में विपक्ष के नेता थे और पूर्व में नॉर्थ MCD के मेयर रह चुके हैं। कांग्रेस उम्मीदवार मंदीप सिंह को मात्र 8 वोट मिले, जबकि एक वोट अवैध घोषित हुआ।

दिल्ली में ‘ट्रिपल इंजन’ की सरकार

आम आदमी पार्टी (AAP) ने चुनाव का बहिष्कार किया और कहा कि भाजपा बिना बाधा के अपना मेयर बनाए और ‘चार इंजन की सरकार’ चलाए। इसके अलावा, भाजपा के बेगमपुर वार्ड से पार्षद जय भगवान यादव डिप्टी मेयर चुने गए। उन्होंने कांग्रेस की अरीबा खान को हराया। भाजपा के पास 117 पार्षद होने के कारण उनकी जीत तय मानी जा रही थी।

ये भी पढ़ें 👉:Shimla Agreement: क्या है शिमला समझौता? जानें पाकिस्तान की धमकी और इसका इतिहास

पिछले नवंबर 2022 के मेयर चुनाव में AAP के महेश खिंची ने भाजपा के किशन लाल को 3 वोट से हराया था। तब AAP के 10 पार्षदों की क्रॉस वोटिंग और एक कांग्रेस पार्षद के समर्थन से AAP को जीत मिली थी।