Devprayag: अरण्यक जन सेवा संस्था देवप्रयाग और सनातन चेतना मंच के द्वारा विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी गरीब, निर्धन, असहाय, छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु 18 छात्र-छात्राओं को लगभग तीन लाख की छात्रवृत्ति वितरण की गई।
संस्था विगत वर्षों से जो छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त करने में असमर्थ है उन्हें वार्षिक फीस प्रदान करती है। संस्था द्वारा छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम तहसील सभागार में आयोजित किया गया और मुख्य अतिथि के रूप में संस्था ने उप जिलाधिकारी कीर्ति नगर नीलू चावला के माध्यम से चेक वितरित किए गए।
छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावक, विद्यालय प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। संस्था द्वारा छात्रवृत्ति डायरेक्ट स्कूल के खाते में जमा कि गयी।
संस्था सचिव इंद्र दत्त रतूड़ी द्वारा बताया गया कि संस्था विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करती है, शिक्षा के क्षेत्र में संस्था उन गरीब,निर्धन,असहाय, छात्र-छात्राओं को सहयोग करती है जो शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं उन छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए संस्था वार्षिक फीस प्रदान करती है और उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए संस्था पूर्ण सहयोग करती है,और प्रत्येक वर्ष देवप्रयाग क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षा के क्षेत्र में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के माध्यम से पुरस्कार वितरण, विद्यालयों में पठन-पाठन सामग्री वितरण किया जाता है।
कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष बृजेश चंद्र, संदीप कुमार, प्रिया जोशी, प्रकाश काला, प्रधानाचार्य सुरेश शर्मा,सनातन चेतना मंच ट्रस्टी स्वामी नित्येबोधानंद सरस्वती, मनोज बिसारिया, कपिल कौशिक, आदि लोग मौजूद रहे।