Doiwala: आयुष्मान आरोग्य मंदिर बुल्लावाला में ३ वर्ष से लगातार निःशुल्क योग कक्षा चलाई जा रही है। आरोग्य मंदिर के योग अनुदेशक योगाचार्य अमित सिंह बिष्ट ने बताया की आयुष्मान आरोग्य मंदिर बुल्लावाला मे विगत 3 वर्षों से निःशुल्क योग कक्षा चलाई जा रही है, जिसमें बुल्लावाला व आस पास के क्षेत्र के निवासी स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
योगाचार्य बिष्ट ने बताया की योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना कर हम चिकित्सालयों के चक्कर काटने से बच सकते हैं, जिससे हमे शारीरिक मानसिक लाभ के साथ साथ आर्थिक लाभ भी होता है हमारा समय और पैसा भी बचता है।
