अधिकारियों ने किया सिंचाई नहर का सामूहिक सर्वे
नहर के हेड पर होगा पुस्ता निर्माण कार्य, हजारों किसानों को जल्द मिल सकेगा सिंचाई का पानी
रिपोर्ट जावेद हुसैन
डोईवाला- बुल्लावाला झबरावाला के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। अब किसानों को सिंचाई के पानी की समस्या से नही जूझना पड़ेगा।
बता दें कि सुसवा नदी से बुल्लावाला में आने वाली सिंचाई नहर से आने वाला पानी राजाजी पार्क से होकर पहुंचता है। लेकिन ज्यादा बारिश होने की वजह से सिंचाई नहर का बांध पूरी तरह छतिग्रस्त हो जाता है। जिसके बाद उसे सही कराने के लिए बार बार राजाजी पार्क प्रशासन से अनुमति लेनी पड़ती है। ऐसे में पार्क प्रशासन व सिंचाई विभाग के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सामुहिक सर्वे कर इस बांध का स्थायी समाधान निकाला है, ताकि यह बांध लंबे समय तक चल सके। ओर किसानों को लगातार सिंचाई का पानी मिल सके।
इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान परमिंद्र सिंह ने बताया कि आज पार्क प्रशासन व सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने सिंचाई नहर के बांध पर पहुंच सामूहिक सर्वे किया है। जिसमें पार्क प्रशासन ने तुरंत ही इस बांध को बनाने की अनुमति दी है, ओर कल ही सिंचाई विभाग द्वारा तार जाल व पुस्ता निर्माण का कार्य भी शुरू हो जायेगा। ओर दो तीन दिनों के अंदर किसानों को सिंचाई का पानी भी मिल सकेगा। इस कार्य के लिए उन्होंने पार्क प्रशासन व सिंचाई विभाग का आभार प्रकट किया है।
वहीं सिंचाई विभाग के अधिकारी होशियार सिंह गुंसाई ने कहा कि सुसवा नदी में ज्यादा पानी आने की वजह से नहर के लिए बना अस्थायी बांध बार बार टूट जाता है। लेकिन अब तार जाल से इस बांध का स्थायी समाधान किया जायेगा। जिसका कार्य भी जल्द शुरू कर दिया जायेगा।
राजजी पार्क के रेंज अधिकारी अजय कुमार ध्यानी ने कहा कि गांव के किसानों की समस्या को देखते हुए नदी किनारे नहर का बांध बनना जरूरी है। ओर पार्क प्रशासन जन हित मे हमेशा ग्रामीणों के साथ है। जिसके लिए पार्क प्रशासन द्वारा बांध बनाने की अनुमति दे दी गयी है।
इस दौरान राजजी नेशनल पार्क रामगढ़ रेंज के रेंज अधिकारी अजय कुमार ध्यानी, सिंचाई विभाग के अधिकारी होशियार सिंह गुंसाई, वन दरोगा अमरीक सिंह, मार्खम ग्रांट के पूर्व ग्राम प्रधान परमिंद्र सिंह, ग्राम पंचायत सदस्य रविंद्र पाल, विनोद रौथाण, जावेद हुसैन, वन दैनिक कर्मी शौकत अली आदि मौजूद रहे।