Doiwala: महंगाई, गैस सिलेंडर की कमी को लेकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, सड़क पर चूल्हा लगाकर जताया विरोध 

Doiwala: डोईवाला क्षेत्र के प्रेमनगर में महंगाई और घरेलू गैस सिलेंडर की कथित कमी को लेकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने सड़क पर चूल्हा रखकर खाना बनाते हुए सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

महिला कांग्रेस नेत्री अंशुल त्यागी का कहना है कि बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की कमी से आम जनता, खासकर महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि डबल इंजन वाली सरकार इन समस्याओं को दूर करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

Pauri: धारी देवी मंदिर परिसर में आधुनिक वॉल वॉशर लाइटिंग व्यवस्था स्थापित

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से जल्द महंगाई पर नियंत्रण करने और गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुचारु करने की मांग की।