केदारनाथ धाम में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
ट्रांस भारत के हेलीकॉप्टर ने की इमरजेंसी लैंडिंग
खराब मौसम में उड़ान भरने के चलते करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
रिपोर्ट- सोनू उनियाल
केदारनाथ में घना कोहरा छाने से एक बार फिर बड़ा हादसा टल गया है। कोहरा छाया होने के कारण ट्रांस भारत के एक हैली ने इमरजेंसी लैडिग की है।
हेलीकॉप्टर की पायलट को गरुड़चट्टी में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। बताया गया कि अचानक मौसम खराब हो गया था जिस पर पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया। हेली में उस समय 5 यात्री सवार थे जो कि बाबा केदार के दर्शन करके लौट रहे थे। बताया गया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। बता दें कि ये वही स्थान है जहां पिछले वर्ष एक हेली क्रैश हो गया था।