Farewell: तहसीलदार सूरज पाल सिंह रावत को सेवानिवृत्त पर दी गई विदाई 

Farewell: तहसील देवप्रयाग में कार्यरत तहसीलदार सूरज पाल सिंह रावत को सेवानिवृत्त पर स्थानीय लोगों और तहसील प्रशासन द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, तहसीलदार सूरज पाल सिंह रावत के प्रशासनिक सेवा में 38 सालों के कार्यकाल को तहसील प्रशासन व स्थानीय लोगों द्वारा सरहाना की गई।

कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी कीर्तिनगर, तहसीलदार कीर्तिनगर, नवनियुक्त तहसीलदार देवप्रयाग, समस्त राजस्व निरीक्षक उप निरीक्षक तहसील प्रशासन देवप्रयाग /कीर्ति नगर, स्थानीय लोगों सहित अधिक संख्या में लोग मौजूद रहे।