Uttarakhand में दर्ज हुई पहली ई जीरो FIR, गृहमंत्री अमित शाह ने किया शुभारंभ, अब थाने जाने की झंझट खत्म…!

Uttarakhand: उत्तराखंड की धामी सरकार को चार साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड में ई-जीरो एफआईआर (e-Zero FIR) सेवा का शुभारंभ किया।

Haridwar: चार साल बेमिसाल…गृहमंत्री अमित शाह ने दी Uttarakhand को ₹1129.91 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में दर्ज पहली ई जीरो एफआईआर की कॉपी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भेंट की।

उत्तराखंड में इस प्रणाली से 1930 टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर से ई जीरो एफआईआर दर्ज की जा सकती है। इस सेवा के जरिए बिना पुलिस स्टेशन जाए पीड़ित व्यक्ति कहीं से भी रिपोर्ट करवा सकते हैं। ई-जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद 3 दिनों के भीतर इसे नियमित एफआईआर में बदला जाता है।

बता दें कि सबसे पहले ये सुविधा दिल्ली में शुरू की गई है। अब उत्तराखंड में इस सेवा का आरंभ हुआ है, हालांकि, 10 लाख से अधिक की साइबर धोखाधड़ी केस में ई-जीरो एफआईआर करवा सकते हैं।