चकराता में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, खुशी से झूमें लोग; देखें video

लोखंडी क्षेत्र में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई। लोगों ने बर्फबारी का जमकर आनंद उठाया। पर्यटन व्यावसायियों ने उम्मीद जताई जा रही है कि बर्फबारी के बाद पर्यटक चकराता पहुंचना शुरू हो जाएंगे।


उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। अब एक बार फिर से पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरु हो गया है। क्षेत्र के ऊंचाई वाले लोखंडी क्षेत्र में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई। जिसके चलते यहां का तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस होने से ठंड में इजाफा हुआ।

कड़ाके की ठंड के बावजूद स्थानीय व बाहरी पर्यटकों ने बर्फ गिरने का आनंद उठाया। खुशी में नाच कर वीडियो व फोटोग्राफी की।

लोग बर्फबारी का आनंद उठाते नजर आए। चकराता के लोखंडी क्षेत्र में सीजन की पहली बर्फबारी होने के साथ ही जौनसार बावर के निचले इलाकों में हल्की वर्षा हुई।

स्थानीय लोगों ने बर्फबारी का जमकर आनंद उठाया। पर्यटन व्यावसायियों ने उम्मीद जताई जा रही है कि बर्फबारी के बाद पर्यटक चकराता पहुंचना शुरू हो जाएंगे। वहीं बर्फबारी से स्थानीय बागवानों को भी बड़ी राहत मिली है।