CM के जन्मदिन पर चौखुटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को बांटे गए फल बिस्कुट

प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी रानीखेत के चौखुटिया मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह रौतेला और मंडल महामंत्री दीपक नेगी के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया में मरीजों को फल बिस्कुट वितरित किया गया।

वितरण कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अजमद खान, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल सक्सेना, वरिष्ठ पत्रकार अमर उजाला हेम कांडपाल, गोपाल गिरी, भोपाल सिंह किरोला, डॉ विनोद कुमार छिमवाल, अनिता गोस्वामी, गोपाल जोशी, मोहन मेहरा, जगदीश सिंह किरौला, जिला सोशल मीडिया समिति के सदस्य कुलदीप आर्या एवं स्वास्थ्य विभाग चौखुटिया के समस्त कर्मचारी सम्मिलित रहे।