Home Guard Foundation Day: सीएम धामी ने 320 नव नियुक्त महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इसके साथ ही जवानों को सम्मानित करते हुए कई बड़ी घोषणाएं की।
Home Guard Foundation Day 2023: होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के अवसर पर देहरादून में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रैतिक परेड भी आयोजित हुई। वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की।
सीएम धामी ने प्रशिक्षण पुस्तिका, आपदा एवं बचाव कार्य के लिए बनाए गए द्रुत एप का विमोचन, ट्रांजिट कैंपों के लिए भूमि पूजन के साथ ही ऑब्सटेकल ट्रैक का लोकार्पण किया।
इस दौरान सीएम धामी ने 320 नव नियुक्त महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इसके साथ ही जवानों को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित करते हुए कई बड़ी घोषणाएं की।
ये भी पढ़ें: 37वें राष्ट्रीय खेल पदक विजेता खिलाडियों का CM, खेल मंत्री ने किया सम्मानित
सीएम धामी ने की ये घोषणाएं
- सेना की तर्ज पर होमगार्ड के लिए होगी सीएसडी कैंटीन की सुविधा शुरू की जाएगी। इसके लिए विशेष कार्ड बनवाए जाएंगे।
- होमगार्ड के पदों पर जल्द 320 नई भर्तियों की तैयारी।
- होमगार्ड को प्रशिक्षण के लिए प्रेमनगर में फायरिंग रेंज बनाया जाएगा।
- बड़ी संख्या में मोटरसाइकिल की खरीद की जाएगी।
- उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ड्यूटी पर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
- रेस्क्यू सेंटर व हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा।