Globally Honored: PM मोदी को इजरायली संसद का ‘सर्वोच्च सम्मान’ स्पीकर ऑफ द नेसेट, बने पहले वैश्विक नेता

Globally Honored: पीएम मोदी को इजरायल के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया है। खास बात यह है कि वह फिलिस्तीन और इजरायल, दोनों के सर्वोच्च सम्मान पाने वाले दुनिया के चुनिंदा वैश्विक नेताओं में शामिल हो गए हैं।


Speaker of Knesset Medal: इजराइल की संसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत और इजराइल के बीच रणनीतिक संबंधों को सुदृढ़ करने में उनके असाधारण योगदान के लिए बुधवार को स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल (Speaker of the Knesset Medal) से सम्मानित किया गया। भारतीय प्रधानमंत्री मोदी यह पदक प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति हैं ।

Globally Honored: इजरायल की संसद ने दिया सर्वोच्च सम्मान

यह इजराइली संसद नेसेट का सर्वोच्च सम्मान है। नेसेट स्पीकर अमीर ओहाना ने इजराइली संसद में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के बाद उन्हें यह पदक प्रदान किया।

2018 में फिलिस्तीन राज्य का ग्रैंड कॉलर सम्मान 

प्रधानमंत्री मोदी उन चुनिंदा विश्व नेताओं में से हैं जिन्हें इजराइल और फिलिस्तीन दोनों देशों से सर्वोच्च पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। 2018 में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिलिस्तीन राज्य का ग्रैंड कॉलर प्रदान किया गया, जो विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च फ़िलिस्तीनी सम्मान है।

PM Modi Honored: पीएम मोदी को मिला इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान

इजराइली संसद को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि मेरा जन्म उसी दिन हुआ था जिस दिन भारत ने औपचारिक रूप से इजराइल को मान्यता दी थी, 17 सितंबर, 1950 को।

आतंकी हमले की कड़ी निंदा

पीएम मोदी ने 7 अक्टूबर 2023 को हमास द्वारा किए गए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा, ‘कोई भी कारण निर्दोष नागरिकों की हत्या को सही नहीं ठहरा सकता। भारत ने भी 26/11 जैसे हमलों का दर्द सहा है, जिसमें इजरायली नागरिक भी मारे गए थे।

उन्होंने कहा कि मैं हमास द्वारा किए गए बर्बर आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले हर व्यक्ति और हर उस परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिनका जीवन तबाह हो गया। हम आपके दर्द को समझते हैं, हम आपके शोक में आपके साथ हैं। भारत इस समय और भविष्य में भी पूरे दृढ़ विश्वास के साथ इजराइल के साथ खड़ा है।