Goa Nightclub Fire: गोवा के नाइट क्लब में लगी आग में उत्तराखंड के भी लोगों की मौत हुई है। ये सभी उस क्लब में कर्मचारी थे, जहां आग लगी।
देश छोड़कर थाईलैंड भागे मालिक लूथरा बंधु
वहीं आग लगने की घटना के बाद ही उसके मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा देश छोड़कर थाईलैंड भाग गए हैं। इस मामले में अब गोवा पुलिस ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के माध्यम से इंटरपोल नोटिस जारी करवा दिया है। इंटरपोल की मदद से अब आरोपियों को गिरफ्तार कर भारत लाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पुलिस इस मामले में तेजी से कार्रवाई कर रही है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवा की दुःखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत लोगों की आत्म शांति के लिए प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में उत्तराखण्ड के नौ लोगों के निधन को अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक बताया। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी…
— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) December 8, 2025
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवा की दुःखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत लोगों की आत्म शांति के लिए प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में उत्तराखण्ड के नौ लोगों के निधन को अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक बताया।उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठोर समय में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।
गोवा के अरपोरा क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड की हृदयविदारक दुर्घटना में उत्तराखण्ड सहित अन्य राज्यों के कई नागरिकों के हताहत होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।
इस दुखद घटना से प्रभावित सभी परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति…
— LT GEN GURMIT SINGH, PVSM, UYSM, AVSM, VSM (Retd) (@LtGenGurmit) December 8, 2025
मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गोवा प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाए तथा आवश्यक प्रक्रियाओं को शीघ्रता से पूरा कराया जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
गोवा अग्निकांड में जान गवाने वाले उत्तराखंड के लोगों की सूची जारी
• जितेन्द्र (पुत्र स्व. संता सिंह), निवासी टिहरी गढ़वाल गोवा (स्टाफ)
• सतीश (पुत्र सुरेन्द्र सिंह राणा), निवासी टिहरी गढ़वाल गोवा के होटल स्टाफ मे कार्यरत थे।
. मनीष (पुत्र कृष्ण सिंह महर), निवासी चम्पावत गोवा मे होटल ( स्टाफ)।
•सुमित नेगी (स्टाफ)।
• सुरेन्द्र (पुत्र अमर सिंह), निवासी पिथौरागढ़ (स्टाफ)।
• सरोज जोशी, मूल निवासी – उत्तराखंड ( पर्यटक)।
• अनिता जोशी, मूल निवासी – उत्तराखंड ( पर्यटक)।
• कमला जोशी, निवासी करौल नगर, दिल्ली/उत्तराखंड मूल ( पर्यटक)।
