Haridwar: रुड़की सेंट्रल गोदाम पर मारा देहरादून DM ने क्यों मारा छापा?

Haridwar: देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर आपूर्ति हो रहे राशन की गुणवत्ता को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। शिकायत मिलने के बाद डीएम ने रुड़की के माडी चौक स्थित सेंट्रल गोदाम पर छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान गोदाम में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। खजूर और केले के चिप्स के पैकेटों पर मैन्युफैक्चर और एक्सपायरी डेट संदिग्ध पाई गई, जबकि कई पैकेटों पर तिथि का उल्लेख ही नहीं मिला।

Uttarakhand: चौबट्टिया में भारत-जापान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्डियन’ जारी 

पैकेट पर छपी हुई तिथि की जगह स्टैंप से तारीख लगाई गई थी। गोदाम में बाल श्रमिक भी मिले, जिस पर डीएम ने गोदाम स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि गोदाम का संचालन मानकों के अनुरूप नहीं था और वहां टेंपरेचर मेंटेन रखने की कोई व्यवस्था नहीं थी।

 

दिसंबर और जनवरी के अंडे व अन्य खाद्य सामग्री मार्च महीने में वितरित किए जाने की बात भी सामने आई। वहीं रजिस्टर अपडेट नहीं मिले और आपूर्तिकर्ता की ओर से जारी गुणवत्ता प्रमाणपत्र भी उपलब्ध नहीं थे। डीएम ने मौके पर ही आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भेजी जा रही सामग्री से भरे वाहनों को रुकवाकर सैंपलिंग कराई। ये वाहन टिहरी, उत्तरकाशी और डोईवाला के लिए रवाना होने वाले थे।

Tehri: हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ, सीएम धामी ने की कोटी कालोनी-नई टिहरी रोपवे निर्माण की घोषणा

छापेमारी के दौरान उप जिलाधिकारी सदर हरी गिरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेंद्र कुमार, तहसीलदार सुरेंद्र देव और कानूनगो संजय कुमार भी मौजूद।