अल्लू अर्जुन से मिले हरियाणा के राज्यपाल, राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर दी बधाई

फिल्म पुष्पा: द राइज के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम करने वाले साउथ सुपर स्टार अल्लू अर्जुन से हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मुलाकात की। बता दें कि पिछले 68 साल में यह खिताब जीतने वाले अल्लू अर्जुन पहले तेलुगु स्टार हैं।  इस अवॉर्ड के बाद उन्हें लगातार दिग्गजों की बधाइयां मिल रही हैं।

इस बीच सोमवार को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने अभिनेता से हैदराबाद स्थित उनके आवास पर मुलाकात की।  फिल्म में उनके अभिनय की सराहना करते हुए, हरियाणा के राज्यपाल ने भी उन्हें उनकी उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अल्लू अर्जुन के साथ कुछ तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा, “आज हैदराबाद में प्रमुख फिल्म हस्ती अल्लू अर्जुन से उनके आवास पर सुखद मुलाकात हुई। उन्हें प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार प्राप्त करने पर बधाई दी। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।”