पाैड़ी जिले के कोटद्वार में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। रसिया महादेव-तकुलसारी-मैठाणाघाट मोटर मार्ग पर रणिहाट गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं चार स्कूली बच्चे घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर 2 बजे की है। पिकप वाहन नैनीडांडा के भटवाड़ों से बीरोंखाल ब्लॉक के बंदरकोट जा रहा था। इस दाैरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा। वाहन में छुट्टी के बाद अपने घर जा रहे इंटर कॉलेज ललितपुर के छात्र भी सवार थे। साथ में ड्राइवर समेत तीन अन्य लोग भी थे। वाहन खाई में गिरते ही तीन लोगों की जान चली गई। वहीं, चार छात्र घायल हो गए। घायलों में एक बच्चे की हालत गंभीर थी, जिसके हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
मृतकों के नाम:
- आनंद सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम क्वीन धुमाकोट 60 वर्ष (चालक)
- मोहन सिंह पुत्र कोतवाल सिंह निवासी किंगोडीखाल धुमाकोट 65 वर्ष
- अर्जुन सिंह पुत्र गुमान सिंह निवासी ग्राम बंदर कोट तह बीरोंखाल 60वर्ष
ये भी पढ़ें 👉:छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर NSUI ने शिक्षा मंत्री आवास का किया घेराव
घायलों के नाम:
- सानू पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी ठकुलसारी बिरोखाल उम्र 16 वर्ष
- अनुराग पुत्र रनवीर सिंह निवासी ठकुरसारी बिरोखाल उम्र 14 वर्ष
- आदित्य पुत्र रनवीर सिंह नेगी निवासी ठकुरसारी बिरोखाल उम्र 14 वर्ष
- आयुष पुत्र चंद्र सिंह निवासी ठकुलसारी उम्र 11 वर्ष (रामनगर रेफर)