भारत ने पाकिस्तान को हराया, हॉकी 5 एशिया कप 2023 का बना चैंपियन

 मैंस हॉकी फाइव्स एशिया कप 2023 के फाइनल में भारत ने पेनल्टी शूटआउट में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीत लिया है।  इस जीत के साथ ही भारत ने एफआईएच पुरूष हॉकी 5 विश्व कप 2024 में भी प्रवेश कर लिया। 


एक तरफ भारत-पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच एशिया कप 2023 का मैच बारिश के कारण पूरा नहीं खेला जा सका। वहीं, दूसरी तरफ भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हॉकी 5 एशिया कप के रोमांचक फाइनल में शूटआउट में 2-0 से हरा दिया है। इसके साथ भारतीय टीम पहला पुरुष हॉकी 5 एशिया कप टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच पूरे मुकाबले में जबरदस्त टक्कर चली। हाफ टाइम तक पाकिस्तान की टीम 3-2 से आगे थी, मगर इसके बाद भारतीय टीम ने जोरदार वापसी की और स्कोर फुल टाइम तक स्कोर 4-4 से बराबर किया। जिसके बाद मैच का नतीजा शूटआउट की मदद से निकाला गया। फाइनल के साथ ही भारत हॉकी टीम ने एफआईएच पुरुष हॉकी 5 वर्ल्ड कप 2024 में भी अपनी जगह बना ली है।टूर्नामेंट ओमान में खेला गया।

बता दें कि टूर्नामेंट के एलीट पूल चरण के भारत को पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। तब भारत ने ये मैच 4-5 से गंवाया था। जिसके बाद भारत ने आज फाइनल पाकिस्तान को हराकर अपना बदला ले लिया है।