भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को पहली बार घरेलू मैदान में हराया

India vs England Women Test: भारतीय महिला टीम की इंग्लैंड के खिलाफ यह कुल तीसरी जीत है। इससे पहले उसने 2006 में टॉन्टन और 2014 में वॉर्मस्ले में जीत हासिल की थी।


IND W vs ENG W Test 2023: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ इकलौते टेस्ट मैच में 347 रन से जीत हासिल की। इस मैच को जीतने के साथ ही टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया। उसने पहली बार अपने घरेलू मैदान पर टेस्ट में इंग्लैंड को हराया।

भारत की इंग्लैंड के खिलाफ यह तीसरी जीत 

बता दें कि भारतीय महिला टीम की इंग्लैंड के खिलाफ यह कुल तीसरी जीत है। इससे पहले उसने 2006 में टॉन्टन और 2014 में वॉर्मस्ले में जीत हासिल की थी।

रनों के लिहाज से भी सबसे बड़ी जीत

वहीं, महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत भी हासिल की। इससे पहले श्रीलंका की महिला टीम ने पाकिस्तान को 1998 में 309 रन से हराया था। वहीं, न्यूजीलैंड ने 1972 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 188 रन से जीत हासिल की थी।

ये भी पढ़ें: IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को बनाया नया कप्तान

दीप्ति शर्मा ने 4, पूजा ने 3 विकेट लिए

पहली पारी में 428 रन बनाने के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड को पहली पारी में 136 रन पर समेट दिया। ऐसे में भारत को पहली पारी में 292 रन की बढ़त मिली थी। टीम इंडिया ने दूसरी पारी को छह विकेट पर 186 रन पर घोषित कर दिया। इस तरह इंग्लैंड को जीत के लिए 479 रन का लक्ष्य मिला। उसकी पूरी टीम दूसरी पारी में 131 रन पर सिमट गई। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने चार और पूजा वस्त्राकर ने तीन विकेट लिए। राजेश्वरी गायकवाड़ को दो सफलता मिली। रेणुका सिंह ठाकुर ने एक विकेट अपने नाम किया।