IPS Transfer : उत्तराखंड की धामी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। जिसमें 6 आईजी, एक डीआईजी और तीन पुलिस अधीक्षक रैंक के अफसर शामिल हैं। इस फेरबदल में शासन में मौजूद अपर सचिव गृह का पद भी रहा। खास बात यह है कि IPS तृप्ति भट्ट को अपर सचिव गृह के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
15 आईपीएस अफसरों का तबादला
वहीं IPS विमी सचदेवा को पुलिस IG मुख्यालय से हटा दिया गया है। IPS नीरू गर्ग को IG फायर सर्विस बनाया गया। IPS कृष्ण कुमार वीके को IG सीआईडी से हटा दिया गया है। IPS मुख्तार मोहसिन को IG जीआरपी बनाया गया।IPS करण सिंह नग्न्याल को IG कारागार बनाया गया है। IPS अरुण मोहन जोशी को IG एसडीआरएफ से हटा दिया गया है। IPS नीलेश आनंद भरणे को IG PAC बनाया गया है। IPS सुनील कुमार मीणा को IG जीआरपी से हटा दिया गया है। IPS योगेंद्र सिंह रावत को आईजी पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। IPS निवेदिता कुकरेती को DIG एसडीआरएफ बनाया गया है। IPS यशवंत सिंह को कमांडेंट आईआरबी प्रथम रामनगर बनाया गया है। IPS तृप्ति भट्ट को SP फायर सर्विस का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। IPS रामचंद्र राजगुरु को SP पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। IPS सरिता डोभाल को SP एटीएस बनाया गया है। IPS हरीश वर्मा को कमांडेंट 40वीं वाहिनी पीएसी बनाया गया है। IPS तृप्ति भट्ट को अपर सचिव गृह एवं कारागार बनाया गया है।
IPS अधिकारी तृप्ति भट्ट को शासन में मिली बड़ी जिम्मेदारी

भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी

