अरण्यक गौशाला देवप्रयाग का विभिन्न विभागों द्वारा संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया

अरण्यक जन सेवा संस्था द्वारा निराश्रित गोवंश के लिए संचालित अरण्यक गौशाला देवप्रयाग का पशुपालन विभाग
टिहरी गढ़वाल,वन विभाग, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, जियोलॉजी विभाग, के अधिकारियों के द्वारा
संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया। शासन और जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशों पर गौशाला का निरीक्षण किया गया।

 


निरीक्षण में गौशाला विस्तारीकरण के संबंध में कार्यवाही,पत्रावली उपलब्ध करवाने हेतु संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट प्राप्त की गई।
निरीक्षण करने वाले अधिकारियों में संयुक्त निदेशक/मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉक्टर ए. के .जोशी, जियोलॉजी विभाग से डायरेक्टर अमित गौरव,
कानूनगो मदनलाल,उत्तम सिंह, पशुपालन विभाग देवप्रयाग से डॉक्टर आंचल, जगदीश सिंह, अजीत शाह, अरण्यक जन सेवा संस्था से गौशाला प्रबंधक इंद्र दत्त रतूड़ी,वन विभागसे लखपत मंडोला, पीडब्ल्यूडी के प्रतिनिधि, आदि मौजूद रहे।