रिपोर्ट -सोनू उनियाल
जोशीमठ। पुलिस अधीक्षक चमोली रेखा यादव के आदेशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी चमोली प्रमोद शाह के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाया गया। कोतवाली जोशीमठ प्रभारी निरीक्षक राकेश चंद्र भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर सघन चैकिंग अभियान चलाकर झोपड़ी बाजार जोशीमठ से10 लीटर अबैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार एक महिला को गिरफ्तार कर मु. अ. सं.-01/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
पुलिस टीम —1-वरि. उप. निरी. संजय सिंह नेगी
2- हेड. कां. किरनपाल सिंह
3-कां. कुलदीप सिंह
4-म. सुनीता
5-म.हो. गा. मनीषा