Kainchi Dham: नैनीताल दौरे पर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज की पूजा अर्चना कर आर्शीवाद लिया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस फोर्स मंदिर के आस पास तैनात रही।
बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए
वहीं राष्ट्रपति मुर्मू ने आधे घंटे से अधिक समय मंदिर में बिताते हुए बाबा का ध्यान लगाया, जहां कैंची मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू ने राष्ट्रपति को बाबा से जुड़ी जानकारी दी।
नयना देवी की पूजा-अर्चना की
इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रातः शक्तिपीठ श्री मां नयना देवी मंदिर में पहुंचकर मां नयना देवी की पूजा-अर्चना की तथा राष्ट्र की सुख, शांति और खुशहाली की कामना की। मंदिर आगमन पर मंदिर समिति के सदस्यों ने राष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत भी मौके पर मौजूद रहे
