Kedarnath Dham:
- महाशिवरात्रि पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित
- 22 अप्रैल को वृष लग्न में प्रातः 8 बजे खुलेंगे बाबा केदार के कपाट
- शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में हुई घोषणा
इस बार टी गंगाधर लिंग को मिली बाबा केदारनाथ धाम में मुख्य पुजारी की जिम्मेदारी
Rudraprayag: केदारनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 22 अप्रैल को सुबह आठ बजे वैदिक मंत्रोचार और पूरे विधि विधान के साथ खोले जाएंगे। महाशिवरात्रि के महापर्व पर ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना के बाद कपाट खुलने की तिथि तय हुई। बाबा केदारनाथ धाम में मुख्य पुजारी की जिम्मेदारी के तौर पर टी गंगाधर लिंग ने तिथि की घोषणा की।
भैरवनाथ पूजा 18 अप्रैल को की जाएगी। 19 अप्रैल को चल उत्सव डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ स्थित शीतकालीन गद्दीस्थलस्थल से फाटा की ओर प्रस्थान करेगी। 20 अप्रैल को गौरीकुंड में डोली रात्रि विश्राम करेगी। जिसके बाद 21 अप्रैल को चल उत्सव डोली केदारनाथ पहुंचेगी।
बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे
बता दें कि 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट सुबह 6.15 बजे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुलेंगे। इसके अलावा, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा अभी नहीं हुई है, हालांकि, अक्षय तृतीया के दिन ही गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते हैं। साथ ही इसी दिन से चारधाम यात्रा का शुभारंभ होता है। हालांकि, इन तिथि के लिए भी अधिकारिक घोषणा होती है, जो अभी तक नहीं हुई है। इस साल अक्षय तृतीया का पर्व 19 अप्रैल को है।
