कब हुई एनिमेशन की शुरुआत? जानें इसमें करियर स्कोप

दुनियाभर में एनिमेशन को सम्मानित करने और बढ़ावा देने के लिए हर साल 28 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय एनिमेशन दिवस मनाया जाता है। एनिमेशन इंडस्ट्री की कमाई और स्कोप को देखते हुए स्टूडेंट्स इस फील्ड में करियर तलाश रहे हैं।


Animation Day: Know when animation started? Career scope and salary in this

International Animation Day 2023: आज तेज़ी से एनिमेशन का क्रेज़ बढ़ता जा रहा है। हम हर दिन एनिमेशन जगत में एक नया अजूबा देखते हैं। कॉमर्शियल थियेटर से शुरू होने वाले एनिमेशन आज 3D और स्पेशल इफैक्ट्स के साथ बड़े पर्दे तक पहुंच गया है। इसलिए दुनियाभर में एनिमेशन को सम्मानित करने और बढ़ावा देने के लिए हर साल 28 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय एनिमेशन दिवस मनाया जाता है। इस दिन एनीमेशन का जन्म पेरिस शहर में प्रक्षेपित चलती छवियों के पहले सार्वजनिक प्रदर्शन के रूप में हुआ था। यह दिन सभी एनिमेटरों को एक साथ आम जनता से जोड़कर उनके लिए अवसर पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 अंतर्राष्ट्रीय एनिमेशन दिवस मनाने की शुरुआत

यह दिन पेरिस में पहले सार्वजनिक एनीमेशन प्रदर्शन, थिएटर ऑप्टिक की याद में मनाया जाता है। साल 2002 में इंटरनेशनल एनिमेटेड फिल्म एसोसिएशन ने अंतर्राष्ट्रीय एनिमेशन दिवस की घोषणा की थी। तभी भी से हर साल 28 अक्टूबर को इंटनेशनल एनिमेशन डे मनाया जाता है। क्योंकि 28 अक्टूबर को पहली बार एनिमेशन का इस्तेमाल किया गया था।

ये भी पढ़े: पहली बार घर-घर विशेष सर्वे, पहाड़ से मैदान तक जानें कितने मतदाता गायब

अंतर्राष्ट्रीय एनिमेशन दिवस का इतिहास

दरअसल, 28 अक्टूबर 1892 को चार्ल्स-एमिल रेनॉड और उनके थिएटर ऑप्टिक ने पहली बार पेरिस के ग्रीविन म्यूजियम में अपना पहला प्रोडक्शन “पैंटोमीम्स ल्यूमिनस” पेश किया था। यह तीन कार्टूनों ‘पौवर पिय्रोट,’ ‘अन बॉक’ और ‘ले क्लाउन एट सेस चिएन्स’ का कलेक्शन था। वहीं 1895 में, लुमियर बंधुओं के सिनेमैटोग्राफ ने रेनॉड के आविष्कार को पीछे छोड़ दिया, जो एमिल को दिवालियेपन की ओर ले गया। हालांकि, ल्युमिंस उनके द्वारा कैमरे से बनाई गई एनिमेशन फिल्म मनोरंजन जगत में एक ऐतिहासिक कदम था।

ये भी पढ़े: उत्तराखंड का पहला Ai न्यूज़ प्रोग्राम, जानें क्या है Ai ?

अंतर्राष्ट्रीय एनिमेशन दिवस मनाने का मकसद

अंतर्राष्ट्रीय एनिमेशन दिवस मनाने का मकसद लोगों में एनिमेशन के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और दुनियाभर के कई एनिमेशन आर्टिस्ट्स द्वारा की गई कड़ी मेहनत को पहचान दिलाना है। पिछले कुछ वर्षों से इस अनोखी वक्या को 50 से अधिक देशों में देखा और मनाया जाता है।

ये भी पढ़े: हिंदुस्तान की सबसे पराक्रमी रानियों में एक नाककटी रानी कर्णावती

कैसे मानाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय एनिमेशन दिवस

आमतौर पर इस दिन तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। विभिन्न सांस्कृतिक संस्थानों में कार्यक्रम होते हैं जो एनिमेटेड फिल्मों की स्क्रीनिंग, कलाकृति और चित्रों का प्रदर्शन और कार्यशालाओं में एक साथ भाग लेते हैं। यह एनीमेशन को बढ़ावा देने में मदद करता है और एनीमेशन के क्षेत्र में आने वाले स्टूडेंट्स के लिए एक तकनीकी प्रदर्शन प्रदान करता है।

ये भी पढ़े: उत्तराखंड में 86% ही श्रमिकों के बैंक खाते आधार से लिंक, अब दिसंबर तक समय

एनिमेशन में करियर

पिछले कुछ सालों में मनोरंजन और फिल्म निर्माण प्रक्रिया में इस तकनीक को अपनाने में तेजी आई है। जिससे यह व्यापक रूप से विकसित हुआ है। साइंस फिक्शन फिल्मों से लेकर कई तरह से एनिमेशन के इस्तेमाल ने इसे काफी हाईटैक और पॉपुलर बना दिया है। एनिमेशन इंडस्ट्री की कमाई और स्कोप को देखते हुए स्टूडेंट्स का झुकाव इस फील्ड की तरफ बढ़ा है। आज ऐसे कई इंस्टीट्यूट हैं, जो इसमें तीन महीने के सर्टिफिकेट कोर्स से लेकर तीन साल तक डिग्री कोर्स करा रहा हैं।

ये भी पढ़े: देवभूमि की वीरांगनाएं जुगनू की तरह चमकती हुई समाज को दे रही नई दिशा..

कैसे मिलेगी जॉब? कितनी होगी कमाई?

12वी के बाद एनिमेशन की पढ़ाई का दायरा बढ़ जाता है, क्योंकि कई एनिमेशन दिग्गज प्रतिभाओं को उनके एनिमेशन कार्य करने के लिए आउटसोर्स करते हैं। अगर आप क्रेटिविट और टेलेंट के आधार पर करियर बनाना चहते हैं तो एनिमेशन अच्छा ऑप्शन है। क्योंकि कई बड़े मीडिया हाउस और बड़ी कंपनियां अक्सर हाई प्रोफाइल वाले एनिमेटरों को फ्रीलांस या फुलटाइम के लिए रखती हैं। जहां उन्हें हर महीने 40,000 रूपये से 55,000 रूपये तक का सैलरी आसानी से मिल सकती है।