मिजोरम में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन रेल ब्रिज गिरने से 17 की मौत,पीएम मोदी ने जताया दुख 

पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम की राजधानी आइजोल के पास अंडर कंस्ट्रक्शन रेल ब्रिज गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में 17 मजदूरों की मौत हो गई है। रेलवे प्रशासन द्वारा यहां पर राहत बचाव कार्य चलाया जा रहा है। अभी भी मलबे में 30-40 लोगों के दबे होने की आशंका है।

यह हादसा सुबह तकरीबन 10 बजे हुआ। बताया जा रहा की इस रेलवे ब्रिज का निर्माण साइरांग के पास कुरुंग नदी के ऊपर हो रहा था। उसकी ऊंचाई 104 मीटर है। यह ब्रिज दिल्ली के कुतुब मीनार से भी 42 ज्यादा ऊंचा है।

वहीं मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरम थांगा ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि आइजोल के पास साइरंग में अंडर कंस्ट्रक्शन ओवर ब्रिज गिर गया है जिसके चलते 17 मजदूरों की मौत हो गई। उन्होंने इस घटना पर दुख जाहिर किया और कहा कि वो मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुर्घटना पर दुख जताया हुए कहा कि  ‘जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता बचाव अभियान जारी है। प्रभावितों को हर स सहायता दी जा रही है। इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी.’