Midnight Sun: दुनिया में कुदरत के कई करिश्मे देखने को मिलते हैं, लेकिन नॉर्वे की अनोखी घटना सबसे हैरान करने वाली है। यहाँ गर्मियों के महीनों में रात महज 40 मिनट की होती है! जी हाँ, रात के 12:40 बजे सूरज डूबता है और ठीक 1:30 बजे फिर से उग आता है। यह नज़ारा देखने के लिए दुनियाभर से पर्यटक यहाँ पहुँचते हैं।
क्यों कहते हैं ‘लैंड ऑफ मिडनाइट सन’?
नॉर्वे, यूरोप के उत्तर में आर्कटिक सर्कल के पास स्थित है, जहाँ मई से जुलाई तक 76 दिनों तक सूरज डूबता ही नहीं। इस दौरान, आधी रात को भी सूर्य की रोशनी में लोग ट्रैकिंग, फिशिंग या बोटिंग जैसी गतिविधियों का लुत्फ़ उठाते हैं। यही वजह है कि नॉर्वे को ‘मध्यरात्रि सूर्य का देश’ कहा जाता है।
ये भी पढ़ें 👉:Nuclear War: अगर न्यूक्लियर वॉर हुई तो 72 मिनट में 5 अरब मौतें! सिर्फ दो देश होंगे सुरक्षित – रिपोर्ट
सालों भर रहती है बर्फ़ीली ठंड!
नॉर्वे की भौगोलिक स्थिति के कारण यहाँ सालभर कड़ाके की ठंड रहती है। तापमान कई बार -40°C तक गिर जाता है। लेकिन, यही ठंड यहाँ के फ्यॉर्ड्स, ग्लेशियर और उत्तरी लाइट्स जैसे प्राकृतिक नज़ारों को खूबसूरत बनाती है।
लोगों की दिनचर्या पर क्या असर?
-
लगातार उजाले के कारण निवासियों को नींद से जुड़ी समस्याएँ होती हैं।
-
लेकिन, लोग इस मौसम को ‘मिडनाइट सन फेस्टिवल’ के साथ सेलिब्रेट करते हैं।
-
पर्यटक लोफोटेन द्वीप, ट्रोम्सो और नॉर्थ केप जैसी जगहों पर रात के उजाले में एडवेंचर एक्टिविटीज़ का मज़ा लेते हैं।
क्या है वैज्ञानिक कारण?
नॉर्वे का उत्तरी ध्रुव के नज़दीक होना इस अनोखी घटना की मुख्य वजह है। गर्मियों में पृथ्वी का झुकाव सूर्य की ओर होने के कारण यहाँ 24 घंटे धूप रहती है। वहीं, सर्दियों में यही क्षेत्र लगातार अंधेरे में डूबा रहता है।
ये भी पढ़ें 👉:Powerful Countries: दुनिया के टॉप 10 शक्तिशाली देशों की लिस्ट जारी: अमेरिका नंबर 1, भारत चौथे स्थान पर, पाकिस्तान बाहर
पर्यटकों का स्वर्ग!
नॉर्वे न केवल ‘मिडनाइट सन’ बल्कि हरी-भरी वादियों, झरनों और बर्फ़ीले पहाड़ों के लिए मशहूर है। यहाँ के नॉर्दर्न लाइट्स (अरोरा बोरियालिस) का नज़ारा दुनिया भर में प्रसिद्ध
मिडनाइट सन फेस्टिवल और टूरिज्म
इस अद्भुत प्राकृतिक चमत्कार को देखने के लिए दुनियाभर से टूरिस्ट्स नॉर्वे आते हैं। यहां ‘मिडनाइट सन फेस्टिवल’ आयोजित किया जाता है जिसमें लोग आधी रात को भी बोटिंग, फिशिंग, माउंटेन क्लाइंबिंग जैसी एक्टिविटीज का लुत्फ उठाते हैं।
ये भी पढ़ें 👉:Currency: ये है दुनिया की सबसे ताकतवर करेंसी, जिसके सामने डॉलर-यूरो भी फेल!
कहां-कहां दिखता है यह नजारा?
-
लोफोटेन आइलैंड्स (Lofoten Islands)
-
ट्रोम्सो (Tromsø)
-
नॉर्थ केप (North Cape)
इन जगहों पर आप मिडनाइट सन के अलावा ग्लेशियर, फ्यॉर्ड्स और Northern Lights जैसे नेचुरल वंडर्स का आनंद भी ले सकते हैं।