Munni Devi Shah: मुन्नी देवी शाह ने 2018 में थराली विधानसभा सीट से उपचुनाव जीता था। वह चमोली जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। उन्हें 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने टिकट नहीं दिया था।
Munni Devi Shah passes away: चमोली जिले के थराली की पूर्व विधायक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह का 64 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वह पिछले तीन महीनों से बीमार चल रही थी। पहले दिल्ली उसके बाद देहरादून अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। जहां उन्होंने शुक्रवार को अंतिम सांस ली।
नहीं रही मुन्नी देवी शाह
शनिवार को कर्णप्रयाग में अलकनंदा और पिंडर नदी के संगम पर शस्त्र झुकाकर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनको भाजपा की कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता था। अस्वस्थ होने के बावजूद नगर पालिका चुनाव के दौरान मुन्नी देवी शाह ने घर-घर जाकर भाजपा के लिए चुनाव प्रचार किया था।
सीएम धामी ने मुन्नी देवी के निधन पर दुख जताया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुन्नी देवी के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि मुन्नी देवी शाह का योगदान उत्तराखंड की राजनीति और समाज सेवा में अविस्मरणीय है।
महिला मंगल दल सदस्य भी रहीं मुन्नी देवी
मुन्नी देवी का जन्म 1971 में हुआ था। शादी के बाद वह महिला मंगल दल की सदस्य भी रहीं। मुन्नी देवी शाह ने 2018 में थराली विधानसभा सीट से उपचुनाव जीता था। वह चमोली जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी हैं
जिला पंचायत अध्यक्ष भी रहीं मुन्नी देवी
हाईस्कूल पास मुन्नी देवी ने 2014 में पहली बार जिला पंचायत के सदस्य के रूप में कोठली से चुनावी बाजी मारी थी। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए निर्वाचित हुईं। उन्हें 2017 नवंबर को पंचायती राज विभाग ने पुरस्कृत भी किया था।
2018 में बनी थराली की विधायक
मुन्नी देवी ने 2018 में चमोली जिले की थराली विधानसभा सीट का उपचुनाव जीतकर प्रतिष्ठा बचाने में कामयाबी हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस के जीत राम को 1,981 मतों के अंतर से हराया था। वह दिवंगत विधायक मगनलाल शाह की पत्नी थीं। मगनलाल शाह के निधन के बाद थराली सीट पर उपचुनाव हुआ था। वर्तमान में मुन्नी देवी शाह के पुत्र गणेश शाह नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग के अध्यक्ष हैं।
2022 में नहीं मिला था टिकट
2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने मुन्नी देवी को टिकट नहीं दिया था। इस बार पार्टी ने भूपाल राम टम्टा को थराली से चुनाव मैदान में उतारा। मुन्नी देवी शाह की बड़ी हसरत थी कि उन्हें पार्टी टिकट दे और वो फिर से विधानसभा पहुंचें, लेकिन टिकट भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष भोपाल राम टम्टा को मिला और उन्होंने चुनाव जीतकर पार्टी को निराश नहीं किया।
बताते चलें की थराली विधानसभा सीट एससी कैंडिडेट के लिए आरक्षित है। बीजेपी के भूपाल राम टम्टा ने इस सीट पर कांग्रेस के डॉ जीत राम को हराया था।