Nainital: राज्यपाल गुरमीत सिंह ग्रीष्मकालीन प्रवास पर पहुंचे सरोवर नगरी

Nainital: शनिवार को सरोवर नगरी नैनीताल राजभवन पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) का अधिकारियों द्वारा स्वागत व अभिनन्दन किया गया।

बता दें हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन प्रवास पर राज्यपाल राजभवन पहुँचे। जहां राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राजभवन पहुंचने पर आयुक्त कुमाऊं मंडल दीपक रावत, आईजी रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी. एन. मीणा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने अधिकारियों से मंडल एवं जिले के विकास कार्यों सहित कानून व्यवस्था के संबंध में जानकारी भी ली।