NEET UG 2025 का रिजल्ट जारी, महेश बनें ऑल इंडिया टॉपर, लड़कियों में अविका अव्वल, कटऑफ में आई गिरावट

NEET UG 2025 : कोर्ट ने कहा है कि NTA इन 75 कैंडिडेट्स को छोड़कर बाकी सभी का रिजल्‍ट जारी कर सकता है। इन 75 छात्रों का रिजल्ट बाद में जारी किया जाएगा। इसके बाद NEET UG 2025 की फाइनल मेरिट बनेगा।


NEET UG Result 2025 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2025 (NEET UG 2025) का परिणाम जारी कर दिया है। एनटीए ने रिजल्ट के साथ मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए कट-ऑफ, टॉपर्स लिस्ट समेत कई जरूरी डिटेल्स शेयर की हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

NEET UG Result 2025: कब हुई थी परीक्षा 

नीट यूजी 2025 परीक्षा 4 मई 2025 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 22.8 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया।जिसमें 13.76 लाख लड़कियां और 9.98 लाख लड़के शामिल हैं। यह परीक्षा भारत के 557 शहरों में 4,750 केंद्रों पर और विदेशों में 14 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

राजस्थान के महेश बनें ऑल इंडिया टॉपर

राजस्थान के महेश केसवानी ने नीट यूजी 2025 में ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक हासिल की, जबकि मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया को दूसरी रैंक प्राप्त हुई और महाराष्ट्र के कृषांग जोशी को तीसरी रैंक मिली है। महेश केसवानी ने 720 में से 686 मार्क्स मिले हैं। उत्कर्ष को 720 में से 682 नंबर मिले हैं। वहीं लड़कियों में दिल्ली की अविका अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं और देशभर में अव्वल रहीं। टॉपर्स की इस सूची में दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र के कई छात्रों ने भी जगह बनाई है।

75 छात्रों का रिजल्‍ट नहीं जारी होगा

इंदौर के सेंटर्स पर NEET UG परीक्षा देने वाले 75 कैंडिडेट्स ने शिकायत की थी कि 4 मई को आंधी-तूफान और बिजली चली जाने की वजह से उनका पेपर बिगड़ गया। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में दायर याचिकाओं पर 9 जून को सुनवाई हुई। कोर्ट ने कहा है कि NTA इन 75 कैंडिडेट्स को छोड़कर बाकी सभी का रिजल्‍ट जारी कर सकता है। इन 75 छात्रों का रिजल्ट बाद में जारी किया जाएगा। इसके बाद NEET UG 2025 की फाइनल मेरिट बनेगा।

इस साल घट गया कट-ऑफ

2024 में अनारक्षित कैटेगरी के लिए कट-ऑफ स्‍कोर 162 था, जो इस साल घटकर 144 हो गया है। बीते साल AIR 1 पर 17 स्‍टूडेंट्स थे। इन सभी ने 720 में से 720 स्‍कोर किए थे। इस साल मुश्किल पेपर की वजह से टॉपर का स्‍कोर और कट-ऑफ नीचे आ गया है।

NEET UG 2025 कैटेगरी वाइज कटऑफ

जनरल श्रेणी: 686-141 अंक (50वां परसेंटाइल)

OBC/SC/ST: 143-113 अंक (40वां परसेंटाइल)

जनरल-PH: 143-127 अंक (45वां परसेंटाइल)

SC/ST/OBC-PH: 126-113 अंक (40वां परसेंटाइल)

देशभर में MBBS की 1.2 लाख सीटें

भारत में MBBS कोर्स के लिए कुल 1,18,190 सीटें हैं। एकेडमिक सेशन 2024-25 के दौरान इनमें से 1,15,250 सीटों पर दाखिला हुआ था। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) NEET UG 2025 के जरिए 15% ऑल इंडिया कोटा के तहत MBBS और BDS सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया संचालित करती है।

ये भी पढ़ें 👉:IMA POP 2025: भारतीय सेना को मिले 419 जांबाज अफसर, 9 मित्र देशों के 32 कैडेट्स भी पास

NEET UG रिजल्ट 2025: कैसे चेक करें और डाउनलोड करें

सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा।

होमपेज पर आपको “NEET UG 2025 Result” लिंक (एक्टिव होने के बाद) पर क्लिक करना होगा।

अब अपने एडमिट कार्ड नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।

रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसे डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।