नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती आज, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

Netaji Subhash Chandra Bose’s birth anniversary: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मुख्यमंत्री आवास देहरादून में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि आजाद हिन्द फौज के नेतृत्वकर्ता, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने राष्ट्र की स्वाधीनता के लिए अपना जीवन समर्पित किया।

हर साल 23 जनवरी को पराक्रम दिवस मनाया जाता 

बता दें कि भारत के प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और क्रांतिकारी सुभाष चंद्र बोस का नाता पराक्रम दिवस से है। हर साल 23 जनवरी को पराक्रम दिवस मनाया जाता है। पराक्रम दिवस के मौके पर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता है। बच्चों को स्कूल-काॅलेज में इस दिन का महत्व बताया जाता है और स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन की याद को ताजा किया जाता है।

ये भी पढ़ें: रा.इंटर कॉलेज कर्णप्रयाग में पराक्रम दिवस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को दी गई श्रद्धांजलि

पराक्रम दिवस मनाने की खास वजह है। इस दिन सुभाष चंद्र बोस को नमन किया जाता है और उनके योगदान को याद करते हैं। प्रतिवर्ष 23 जनवरी को पराक्रम दिवस मनाते हैं। इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 2021 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। भारत सरकार की घोषणा के बाद हर साल पराक्रम दिवस 23 जनवरी को मनाया जाने लगा।