New BJP President: नितिन नबीन होंगे भाजपा के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पीएम मोदी ने दी बधाई

New BJP President: भारतीय जनता पार्टी ने अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। जेपी नड्डा के बाद अब पार्टी की जिम्मेदारी वही संभालेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर कहा, ‘नितिन नवीन जी ने खुद को भाजपा के एक मेहनती कार्यकर्ता के रूप में स्थापित किया है। वह एक युवा, कर्मठ और संगठनात्मक अनुभव के धनी नेता हैं, जिनका बिहार में एक विधायक और मंत्री के रूप में कई कार्यकालों का एक प्रभावशाली रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया है।’

नितिन नबीन बिहार में भाजपा के कद्दावर नेता हैं। वह अभी बिहार सरकार में पथ निर्माण और नगर विकास मंत्री हैं। नितिन नबीन पटना के बांकीपुर सीट से 5 बार से विधानसभा चुनाव जीतते आए हैं। नितिन नबीन कायस्थ समाज से आते हैं। इस समय बिहार मंत्रिमंडल में कायस्थ समाज से वो इकलौते मंत्री हैं। उनके पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भी भाजपा के कद्दावर नेता थे। पिता के निधन के बाद नितिन नवीन उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।

UP BJP President: पंकज चौधरी बने यूपी में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष…