
Operation Kalanemi: ऑपरेशन कालनेमी’ के तहत हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम दीपक सैनी है। वह माथे पर त्रिपुंड, गले में माला, हाथ में त्रिशूल और कमर में बाघंबर लपेटकर नीलकंठ क्षेत्र में घूम रहा था। इतना ही नहीं अपना भेष छिपाने के लिए उसने सिर पर आर्टिफिशियल चंद्रमा भी धारण कर रखा था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी खुद को त्रिकालदर्शी बताकर लोगों को गुमराह करता था। मनोकामना पूरी होने का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म के बाद वह फरार चल रहा था। वहीं पुलिस टीम को गुरुवार रात चंडीघाट क्षेत्र में शिव की वेशभूषा बनाकर घूमते हुए मिला। पुलिस को देख उसकी हरकते संदिग्ध लगी। पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक सैनी, निवासी सुभाष नगर ज्वालापुर बताया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह महिलाओं को उनकी मनोकामना पूर्ण होने का झांसा देता आ रहा है।
ये भी पढ़ें 👉:Uttarkashi Cloud Burst: राज्यपाल ने धराली आपदा में घायल जवानों का जाना हालचाल, की मनोबल और जज्बे की प्रशंसा
आरोपी दीपक सैनी पहले भी कई संगीन मामलों में वांछित है।उस पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और धार्मिक स्वतंत्रता आहत करने के केस दर्ज है। वहीं पुलिस आरोपी का शिकार बनी अन्य महिलाओं और बच्चियों की भी तलाश कर रही है, ताकी ढोंगी बाबा को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।