रिपोर्ट -सोनू उनियाल
देहरादून। कुंआवाला नेशनल हाइवे के निकट विडलास रिवर वैली के पास 108 द्वारा एक व्यक्ति को घायल अवस्था में दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। काफ़ी प्रयासों के बाद भी व्यक्ति की शिनाख्त नही हो पाई थी।
पुलिस द्वारा अज्ञात शव का पंचनामा कर शव को शिनाख्त के लिये 73 घंटे मोर्चरी में रखा गया। 72 घंटे के बाद भी अज्ञात शव की शिनाख्त नही हो सकी। जिसके बाद पुलिस द्वारा अज्ञात शव का पोस्टमार्टम कर हिन्दू रीति रिवाज के साथ दाह संस्कार किया गया।