नोएडा। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में यूपी के पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला का शुभारंभ हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसकी शुरुआत की। पांच दिनों तक चलने वाले व्यापार मेले में दो हजार से अधिक उत्पादक और 300 ब्रांड भाग ले रहे हैं। इसमें 22 से 25 सितंबर तक आम जनता को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। यहां आने वाले लोगों को पार्किंग स्थल से बॉटेनिकल गार्डेन व ओखला पक्षी विहार मेट्रो स्टेशन तक शटल बस सेवा की सुविधा मिलेगी। सरकार को उम्मीद है कि मेले में 60 देशों समेत करीब दो से ढाई लाख लोग पहुंचेंगे।
भारत जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए संकल्पित
उत्तर प्रदेश के पहले इंटरनेशनल ट्रेड शो के उद्घाटन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, आज भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्द ही हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए संकल्पित हैं… इस संकल्प को प्राप्त करने के लिए, यूपी को अहम भूमिका निभानी है। यूपी ने अपनी अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प लिया है।
#WATCH | Greater Noida: " …Today, India is the 5th largest economy in the world and very soon we're resolved to become the 3rd largest economy…to achieve this national resolution, UP has a pivotal role to play. UP has resolved to make its economy a trillion-dollar economy"… pic.twitter.com/uk0VYDnlB4
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 21, 2023
70 देशों की सहभागिता
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “इसमें 2,000 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं और करीब 70 देशों की सहभागिता इस अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो के सामने नए भारत के नए उत्तर प्रदेश को प्रस्तुत करती है।”