7 नवंबर से राष्ट्रपति का उत्तराखंड दौरा, ये रहेगा कार्यक्रम

राष्ट्रपति सात नवंबर को तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेगी। राष्ट्रपति आठ नवंबर को भगवान बदरीनाथ के दर्शन के लिए भी जाएंगी।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सात नवंबर से उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी।

ये रहेगा राष्ट्रपति का कार्यक्रम

  •  राष्ट्रपति 7 नवंबर को बरेली एयरपोर्ट पहुंचेंगी।
  •  बरेली से एमआई 17 हेलीकॉप्टर से पंतनगर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करेंगी।
  • रात्रि विश्राम देहरादून में राष्ट्रपति करेंगी ।
  •  राष्ट्रपति का रात्रि भोजन राजभवन में होगा।
  • 8 नवंबर को सुबह जीटीसी हेलीपैड से बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होंगी।
  • बदरीनाथ धाम में दर्शन और आरती के बाद केद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति होंगी शामिल।
  •  यहां से वह रात्रि विश्राम के लिए वापस राजभवन लौटेंगी।
  •  9 नवंबर सुबह नौ बजकर 35 मिनट पर पुलिस लाइन में राज्य स्थापना दिवस परेड की लेंगी सलामी।
  •  इसके बाद राष्ट्रपति यहां से वापस दिल्ली के लिए होंगी रवाना।

ये भी पढ़ें: राजभवन में 13 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया गया