परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पूरे धूमधाम से शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 24 सितम्बर रविवार को हुई शादी के बाद आज सोमवार को दोनों ने शादी की अपनी खूबसूरत तस्वीरें फैन्स से भी इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। दूल्हा-दुल्हन इन तस्वीरों में खूब जंच रहे हैं।



![]()
![]()
![]()
दुल्हा-दुल्हन के जोड़े में खूब जचे राघव-परिणीति
वहीं इस ड्रीम वेडिंग में राघव ने ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी, तो वहीं परिणीति क्रीम कलर के लहंगे में बेहद प्यारी और खूबसूरत लगी रही थीं। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। हर कोई कपल को ढेर सारी बधाईयां दे रहा है।


CM अरविंद केजरीवाल ने दीं कपल को बधाई
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी परिणीति और राघव चड्ढा की शादी में शामिल हुए थे। उन्होंने अब न्यूली मैरिड कपल को शादी की शुभकामनाएं दी हैं। अरविंद केजरीवाल ने परिणीति-राघव का फोटो शेयर करके दोनों को हैप्पी मैरिड लाइफ विश की है। 
