Republic Day 2026: कर्तव्य पथ पर जश्न ए गणतंत्र, दिखी ऑपरेशन सिंदूर की ताकत और गूंजा वंदे मातरम्

Republic Day 2026: आज पूरा देश अपना 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मना रहा। कर्तव्य पथ पर आयोजित भव्य परेड में देश की सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विविधता और तकनीकी प्रगति का अद्भुत संगम पेश किया गया। राष्ट्रपति मुर्मू ने तिरंगा फहराया। इस दौरान गणतंत्र दिवस समारोह की मुख्य अतिथि यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर और सैंटोस कोस्टा भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने मेहमानों का स्वागत किया।

वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ

इस बार के गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य विषय ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ को समर्पित रहा, जिसने पूरे आयोजन में देशभक्ति की एक अनूठी भावना भर दी।

गणतंत्र दिवस समारोह के महत्वपूर्ण हिस्से के तौर पर देशभक्ति गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ को लेकर विशेष आयोजन किया गया। लगभग 2,500 कलाकारों ने संगीत और नृत्य के माध्यम से इस गीत के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को जीवंत किया। यह गीत भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान एक प्रेरणादायक नारा बना था।

कई झांकियों की थीम वंदे मातरम के 150 साल

कर्तव्य पथ पर विद्युत मंत्रालय की झांकी भी निकाली गई। जिसमें स्मार्ट पावर, स्मार्ट होम को थीम बनाया गया। मध्य प्रदेश की झांकी में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर को परिलक्षित किया गया। ओडिशा राज्य की झांकी की थीम परंपरा से प्रगति रहा, जिसमें महिला विकास और सेमीकंडक्टर चिप में विकास को भी दर्शाया गया। मणिपुर की झांकी में राज्य की जैविक खेती को दिखाया गया। राजस्थान की झांकी में दस्तकारी और राज्य की समृद्ध संस्कृति को दिखाया गया।

केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की झांकी की थीम वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर रखी गई थी, जिसमें मातृभूमि के प्रति प्रेम को दर्शाया गया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की झांकी में सूचना के क्षेत्र में देश के विकास को बखूबी परिलक्षित किया गया। संस्कृति मंत्रालय ने भी वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने को अपनी झांकी में दिखाया।

परेड की शुरुआत उन अत्याधुनिक हथियारों के प्रदर्शन से हुई जिनका इस्तेमाल ऑपरेशन सिंदूर में किया गया था।

सेना के पशु दस्ते ने किया मार्च

आकाश मिसाइल और ड्रोन शक्ति ईगल प्रहार ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। कर्तव्य पथ पर भारतीय सेना के पशु दस्ते ने मार्च किया, जिसका नेतृत्व कैप्टन हर्षिता यादव ने किया। भारतीय वायु सेना के दल ने भी मार्च किया।

ब्रह्मोस मिसाइल टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर किया मार्च

दिव्यास्त्र और अग्निबाण टुकड़ी ने परेड की। साथ ही रॉकेट टुकड़ी सूर्यास्त्र और ब्रह्मोस मिसाइल की टुकड़ी ने भी कर्तव्य पथ पर परेड की और हर भारतीय के सीने को गर्व से भर दिया।

Chamoli: जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, पुलिस मैदान गोपेश्वर में शिक्षा मंत्री ने ली रैतिक परेड की सलामी 

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अशोक चक्र से सम्मानित 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर ग्रुप कैप्टन शुभाशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया।

उर्सुला वॉन डेर लेयेन बोलीं- समृद्धि भारत से दुनिया स्थिर होगी

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होना सम्मान की बात है। एक सफल भारत दुनिया को और स्थिर, समृद्धि और सुरक्षित बनाएगा और हम सभी को इससे फायदा होगा।