चमोली की 10 निकायों का परिणाम: 2 पर BJP जीती, 6 पर कांग्रेस का कब्जा तो 2 पर निर्दलीय ने भी लहराया परचम 

  • गोपेश्वर – भाजपा
  • कर्णप्रयाग- भाजपा
  •  गौचर – कांग्रेस
  •  जोशीमठ – कांग्रेस
  • नन्दानगर – कांग्रेस
  •  नन्दप्रयाग – कांग्रेस
  •  गैरसैंण – कांग्रेस
  •  थराली – कांग्रेस
  • पीपलकोटी – निर्दलीय
  •  पोखरी – निर्दलीय

चमोली में 4 नगर पालिका परिषद और 6 नगर पंचायत चुनावों के परिणाम घोषित कर दिए गए है। नगर पालिका परिषद गोपेश्वर में अध्यक्ष पद पर बीजेपी प्रत्याशी संदीप रावत और कर्णप्रयाग अध्यक्ष पद पर बीजेपी प्रत्याशी गणेश शाह ने जीत दर्ज की। जबकि गौचर में कांग्रेस प्रत्याशी संदीप सिंह और ज्योतिर्मठ में कांग्रेस प्रत्याशी देवेश्वरी शाह ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।

ये भी पढ़ें 👉:Chamoli: नगर पंचायत नंदानगर में कांग्रेस प्रत्याशी की विजय

ये भी पढ़ें 👉:Chamoli: पोखरी नगर पंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी ने लहराया परचम

वहीं नगर पंचायतों में पीपलकोटी में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी आरती नवानी, नंदानगर में कांग्रेस प्रत्याशी बीना देवी, नंदप्रयाग में कांग्रेस प्रत्याशी पृथ्वी सिंह रौतेला, गैरसैंण में कांग्रेस प्रत्याशी मोहन भंडारी, थराली में कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता रावत और पोखरी में निर्दलीय प्रत्याशी सोहन लाल ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।

ये भी पढ़ें 👉:Uniform Civil Code: उत्तराखंड में 27 जनवरी को लागू होगा UCC, सीएम धामी करेंगे पोर्टल की लॉन्चिंग

जिला निर्वाचन अधिकार संदीप तिवारी, निर्वाचन के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश, रिटर्निंग अधिकारी और राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में सुबह 7.30 बजे स्ट्रांग रूम खोला गया। ठीक 8.00 बजे मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना की गई।

इसके बाद राउंड वाईज मतपेटियों की गणना संपन्न हुई और संबंधित निकायों के रिटर्निंग अधिकारियों ने निकाय चुनाव के परिणाम घोषित किए। इसके साथ ही सभी निकायों में वार्ड सदस्यों के परिणाम भी घोषित किए गए। जनपद की सभी निकायों में मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न हुई।