Rudraprayag: पहाड़ों में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है, आए दिन जंगली जानवरों के हमलों की खबर सामने आ रही है। अब ताजा मामला रुद्रप्रयाग से आया है, यहां सारी ग्राम पंचायत के सिन्द्रवाणी गांव में घात लगाए बैठे गुलदार ने घर के आंगन से पांच वर्षीय मासूम दक्ष को मां के हाथ से छीन लिया और जंगल की ओर ले गया। मां की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडे और मशालें लेकर जंगल की ओर दौड़े।
Dehradun: कालसी में हिमाचल बस हादसे के घायल यात्रियों से मिले सीएम धामी, जाना हालचाल
रातभर वन विभाग, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमों ने टॉर्च की रोशनी में सघन तलाशी अभियान चलाया। काफी घंटों बाद घर से करीब एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में बच्चे का क्षत-विक्षत शव मिला, जिसे देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस घटना की वजह से दो दिन के लिए 8 स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। जिसमें आंगनवाड़ी केंद्रों सहित राजकीय प्राथमिक विद्यालय चमसील, सारी, सिंद्रवाणी, झालीमठ, छिनका, हिलोरीधार, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय छिनका, जनता हाई स्कूल ककोड़ाखाल शामिल है।
पांच वर्षीय दक्ष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, उसकी दो बहनें भी है। जहां इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है तो वहीं क्षेत्र में दहशत फैल गई है।
वहीं जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन कांडपाल ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए वन विभाग और प्रशासन से तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की है।
