Haldwani शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्र गल्ला मंडी क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक और युवती के शव बरामद हुए। सुबह मंडी में काम के लिए पहुंचे मजदूरों और व्यापारियों ने दोनों को अचेत अवस्था में देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। दोनों की हत्या बेहद निर्ममता से पत्थरों से सिर कुचलकर की गई है।
वहीं सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सील कर दिया तथा साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या है या किसी आपराधिक घटना से जुड़ा है, इस पर पुलिस ने अभी स्पष्ट टिप्पणी नहीं की है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार शिनाख्त और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
