Joshimath:14 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार

रिपोर्ट -सोनू उनियाल

जोशीमठ। जोशीमठ पुलिस ने 14 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगो को गिरफ्तार किया।

चमोली पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर इन दिनों नशे को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।


गुरुवार को जोशीमठ पुलिस द्वारा हेलंग मे सघन चैकिंग अभियान के तहत पुलिस ने हेलंग के पास एक एक सफेद रंग की आल्टो कार को रोका चैकिंग के दौरान पुलिस ने कार से 14 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर दो लोगो को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय नेगी ने बताया कि नशे को रोकने के लिए लिए जोशीमठ मे लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान आगे भी चलता रहेगा।

अभियुक्तों की पहचान राजेन्द्र सिंह पुत्र रणजीत सिंह नंदानगर घाट, व पुष्कर सिंह नंदानगर घाट के रूप मे हुई। पुलिस टीम मे वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय नेगी, हेड कांस्टेबल सतीश रावत, कांस्टेबल हरीश कांडपाल,कांस्टेबल अरुण गैरोला, कांस्टेबल विनोद शाह थे।