UK Board Result 2025: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणामों में इस साल छात्राओं ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया है। कुल परिणामों में सुधार देखा गया है, जो राज्य की शिक्षा गुणवत्ता में हो रही प्रगति को दर्शाता है।
Uttarakhand Board 10th, 12th Result 2025: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर (नैनीताल) ने शनिवार 19 अप्रैल को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के साथ-साथ वर्ष 2024 की सुधार एवं अनुपस्थित परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। ये नतीजे वेबसाइट uaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in पर घोषित किए गए हैं।
Uttarakhand Board Result 2025: 12वीं में देहरादून की अनुष्का राणा टॉपर
उत्तराखंड बोर्ड 12वीं में देहरादून की अनुष्का राणा ने टॉप किया है। उन्होंने 98.60 फीसदी अंक हासिल किए हैं। अनुष्का राणा ने 500 में से 493 अंक हासिल किए हैं। वहीं दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से दो छात्रों केशव भट्ट और कोमल कुमारी ने प्राप्त किए हैं। दोनों ने 500 में से 489 अंक हासिल किए हैं। उनके पासिंग परसेंटेंज कुल 97.80 फीसदी हैं। जबकि तीसरे स्थान में आयुष सिंह रावत ने टॉप किया है। उन्होने 500 में से 484 अंक प्राप्त किए हैं।
Uttarakhand Board Result 2025: 12वीं में पासिंग प्रतिशत
उत्तराखंड बोर्ड 12वीं में इस साल 2025 में 83.23 फीसदी छात्र पास हुए हैं। लड़कों का प्रतिशत 80.10 और लड़कियां 86.20 प्रतिशत उत्तीर्ण हुई हैं। बोर्ड परीक्षा परिणामों में इस साल लड़कियों ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया है। कुल परिणामों में सुधार देखा गया है, जो राज्य की शिक्षा गुणवत्ता में हो रही प्रगति को दर्शाता है।
Uttarakhand Board Result 2025: 10वीं में कमल और जतिन टॉपर
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं कक्षा के परिणामों में इस बार छात्रों का प्रदर्शन संतोषजनक रहा। कुल पास हुए छात्रों में से 12,439 छात्र (11.32%) ने सम्मान सहित (Distinction) अंक प्राप्त किए हैं। प्रथम श्रेणी में पास होने वाले छात्रों की संख्या 30,681 (27.92%) रही, जबकि सबसे अधिक छात्र द्वितीय श्रेणी में पास हुए, जिनकी संख्या 41,966 (38.19%) रही। इसके अलावा, 14,631 छात्र (13.31%) ने तृतीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की।
Uttarakhand Board Result 2025: यहां देखें टॉपर्स की सूची
उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम के साथ टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी है। इस वर्ष प्रथम स्थान पर संयुक्त रूप से दो छात्रों ने प्राप्त किया है। कमल सिंह चौहान (विवेकानंद VMIC, मंडलसेरा, बागेश्वर) और जतिन जोशी (HGS SVM IC, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी, नैनीताल) ने 500 में से 496 अंक प्राप्त कर 99.20% के साथ पहला स्थान साझा किया है। दूसरे स्थान पर रही कनकलता, जिन्होंने 495 अंक (99.00%) प्राप्त किए हैं। वह SVM IC, न्यू टिहरी (टिहरी गढ़वाल) की छात्रा हैं और लड़कियों की श्रेणी में भी प्रथम स्थान पर रहीं।
ये भी पढ़ें 👉 :उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2025: 19 अप्रैल को स्कूल पोर्टल और वेबसाइट पर देखें परिणाम, जानिए क्या है ये अनोखी पहल
तीसरा स्थान भी संयुक्त रूप से तीन छात्रों ने साझा किया है- दिव्यम (गोस्वामी गणेश दत्त SVMIC, उत्तरकाशी), प्रिया (CAIC अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग) और दीपा जोशी (PP SVMIC, ननकमत्ता, ऊधम सिंह नगर)। इन सभी ने 494 अंक (98.80%) प्राप्त किए हैं।
Uttarakhand Board 10th, 12th Result 2025: 4 सालों में सबसे बेहतर
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं दोनों कक्षाओं का इस साल का रिजल्ट 2021 को छोड़कर पिछले 4 सालों में सबसे बढ़िया रहा है। हाई स्कूल का इस साल का पासिंग प्रतिशत 90.77 प्रतिशत रहा है। जबकि 2020 में 76.91%, 2022 में 77.47%, 2023 में 85.17% और 2024 में 89.14% रहा है। वहीं 12वीं में इस साल 83.23 फीसदी छात्र पास हुए हैं। 2020 में यह 80.26 प्रतिशत, 2022 में 82.63%, 2023 में 80.98%, 2024 में 82.63% रिजल्ट रहा था।
UK Board Matric Result 2025: सीएम धामी ने छात्रों को दी बधाई
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्रों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आप लोग इसी तरह सफलता के नए सोपान छूएं, ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है।