Uttarakhand Accident: ऋषिकेश–बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से ट्रक पर जा गिरा भारी भरकम बोल्डर, चमोली के चालक की दर्दनाक मौत

Uttarakhand Accident: देवप्रयाग के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इसमें एक ट्रक ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई है। यह हादसा सोमवार तड़के ऋषिकेश-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी के समीप हुआ है। ड्राइवर की पहचान 55 वर्षीय मुरारी लाल निवासी चमोली के रूप में हुई है।

Dehradun: प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में हुई मारपीट मामले में दून पुलिस का एक्शन, एक हिस्ट्रीशीटर समेत चार गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, तोताघाटी के पास अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बड़े पत्थर गिरने लगे। जिसकी चपेट में वहां से गुजर रहा एक ट्रक आ गया। पत्थरों की मार इतनी भीषण थी कि ट्रक का केबिन पूरी तरह पिचक गया और चालक अंदर ही फंस गया। भूस्खलन के कारण मार्ग भी दोनों ओर से पूरी तरह बाधित हो गया।

सूचना मिलते ही SDRF की टीम उप निरीक्षक सावर सिंह नेगी के नेतृत्व में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुँची। अंधेरे और लगातार गिरते पत्थरों के बीच SDRF की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे ट्रक के केबिन को काटकर चालक के शव को बाहर निकाला। एसडीआरएफ के इंसपेक्टर कविंद्र सजवाण ने बताया कि शव को पुलिस ने अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और जिला प्रशासन जेसीबी से मलबा हटाकर बंद रास्ते को खोलने में जुटा है।