Uttarakhand: देहरादून में फिर सनसनीखेज वारदात, तिब्बती मार्केट में दिनदहाडे शख्स की गोली मारकर हत्या, 14 दिन में 4 हत्याकांड

Uttarakhand: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां तिब्बती मार्केट में बुधवार को दिनदहाड़े एक शख्स को गोली मार दी गई है। गंभीर अवस्था में घाय़ल को दून अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक शख्स की पहचान अर्जुन शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 40 साल के अर्जुन शर्मा का घर आईटीबीपी में है। वो जीएमएस रोड पर फर्म अमर दीप के नाम से भारत गैस एजेंसी के मालिक थे। अर्जुन तिब्बती मार्किट के सामने परेड ग्राउंड में टेनिस खेलने आते थे। आज भी वो टेनिस खेल कर वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान दो युवकों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी है। फॉरेंसिक की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Dehradun: कालसी के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा, 3 की मौत, 5 घायल 

वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए देहरादून पुलिस ने पूरे शहर की नाकेबंदी कर दी है। सभी चेक पोस्ट पर चेकिंग अभियान चल रहा है।  पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड के पीछे करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी का विवाद बताया जा रहा है। ये भी बताया जा रहा है कि अर्जुन शर्मा और उनके भाई को उनकी मां ने प्रॉपर्टी से बेदखल कर रखा था।

राजधानी में 14 दिन के अंदर 4 हत्याकांड

29 जनवरी को विकासनगर में 18 साल की छात्रा की हत्या।

31 जनवरी को ऋषिकेश में महिला की गोली मारकर हत्या।

02 फरवरी को देहरादून में युवती की गला रेतकर हत्या।

11 फरवरी को देहरादून में 40 साल के शख्स की गोली मारकर हत्या।