Uttarakhand: उत्तराखंड भाजपा ने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री घोषित कर दिये हैं। ऋषिकेश के विपुल मैंदोली को युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि नैनीताल के दीपेंद्र कोश्यारी और टिहरी के मुलायम सिंह रावत को प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा नियुक्त किया गया है।

बता दें कि दीपेंद्र कोश्यारी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के भतीजे हैं।
